अलीगंज : मधुर स्वर की पहचान लता मंगेशकर की मनाई गई जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 29 September 2022

अलीगंज : मधुर स्वर की पहचान लता मंगेशकर की मनाई गई जयंती

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 29 सितंबर
●रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
■ संपादन : अपराजिता
अलीगंज बाजार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की जयंती मनायी गयी। सबसे पहले लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनको याद किया।

इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि लंता मंगेशकर सरस्वती, लक्ष्मी की प्रतीक थी। सामाजिक कार्यकर्ता नगीना चंद्रवंशी ने कहा कि लता  30 भाषाओं से  ज्यादा फिल्मी व गैर फिल्मी गानों में  देश के लिए प्रस्तुत की है। पूरे देश उन्हें स्वर कोकिला की नाम से जानी जाती है।

वहीं समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लंता मंगेशकर की जादुई आवाज़ के भारतीय उप महाद्वीप के साथ-साथ पुरी दिवाने है। भारत सरकार ने उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया है। वे पुरे देश के जाने पहचाने आवाज से जानी जाती है। शिक्षक मधुसूदन कुमार ने बताया कि वे अपनी मधुर संगीत से पुरे में अपनी पहचान बनायी थी। उनकी कमी हमलोगों  को महसूस हो रही है। देश ने उन्हें कई सम्मान से सम्मानित किया है। वे भारत के मशहूर गायिकाओं में से एक थी।

इस मौके पर रविशंकर सिंह, राजकुमार प्रसाद, विजय कुमार, बखौरी पासवान, गोरेलाल यादव, मंटू सिंह, महेश कुमार सिंह के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad