बरहट : स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुगुलडीह में डस्टबिन वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 September 2022

बरहट : स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुगुलडीह में डस्टबिन वितरित

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 30 सितंबर : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत शुक्रवार को बरहट प्रखंड के गुगुलडीह पंचायत में एक हरा और एक नीला डस्टबिन वितरण किया गया। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया बलराम सिंह, प्रखंड समन्वयक प्रभात कुमार सिन्हा, उपमुखिया मो.कौसर अंसारी एवं पंचायत के सभी 9 वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत राज गुगुलडीह के मुखिया बलराम सिंह ने कहा कि पूरे पंचायत में कुल चार हजार चार सौ चार डस्टबिन वितरण किया गया। सूखे कचरे को नीला और गीले कचरे को हरा डस्टबिन में रखना है। सभी घरों से कचरा का उठाव किया जाएगा। इसके लिए सभी वार्ड में दो स्वच्छता कर्मियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही एक ठेला-रिक्शा भी दिया गया है ताकि हर घर से कचरा का उठाव किया जा सके।

प्रखंड समन्वयक प्रभात कुमार सिन्हा ने लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा का संग्रह कर अवविष्ट प्रसंस्करण इकाई में जैविक और अजैविक के रूप में कचड़ा अलग कर जैविक खाद बनाया जाएगा।

इस मौके पर वार्ड सदस्य पिंटू सिंह, विकास सिंह, छोटेलाल रजक, शम्भू मंडल, मंटू शर्मा, सुभाष मंडल, गाहो मांझी, मुकेश राम, जनार्दन शर्मा, प्रमोद कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad