जमुई : जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

जमुई : जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया रक्षाबंधन, छात्राओं ने छात्रों को बांधी राखी

बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 11 अगस्त : जमुई जिलान्तर्गत बरहट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में रक्षा बंधन का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस त्योहार पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा बंधन की परंपरा को निभाया।
प्रभारी प्राचार्य सतीश भारती ने बताया कि रक्षा बंधन का त्योहार बहन के प्रति भाई के प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक है। साथ ही कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे मित्र है और यही हमारे जीवन का आधार है और हमारे जीवन की मूलभूत जरूरतें पूरी करने के साथ ही हमारे जीवन को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यार्थियों ने पौधों की रक्षा करने का प्रण लेते हुए राखी बांधी।

इस मौके पर वरीय शिक्षिका पी.ए. टोपो,सोवीक सरकार, एके सिंह, मौसमी चक्रवर्ती, प्रीति, अनुराधा सिंह, प्रतिमा सिंह,निकी सहनी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Responsive Advertisement