अलीगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुखाड़ पड़े क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 20 अगस्त 2022

अलीगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुखाड़ पड़े क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 20 अगस्त

◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह

◆ संपादन : सुशांत साईं सुन्दरम

बिहार में बारिश के अभाव में सुखाड़ पड़े क्षेत्रों का जायजा लेने सीएम नीतीश कुमार निकले। जिस कड़ी में शेखपुरा, सिकंदरा होते हुए सड़क मार्ग से शनिवार की दोपहर अचानक जमुई जिलान्तर्गत अलीगंज प्रखंड के आढ़ा पंचायत के मतबलबा मोड पर रुके। यहां उन्होंने अधिकारियों और किसानों से सूखे पड़े खेतों की जानकारी ली। 


मौके पर मौजूद स्थानीय किसान जागेश्वर रविदास, ब्रह्मदेव सिंह, मो. शमीम, मो. शमशाद व अन्य से उन्होंने सूखे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। जिस पर किसानों ने बताया कि जल संचय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने व जलस्तर काफी नीचे हो जाने के कारण भगवान भरोसे खेती करने की विवशता है।


जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से भी पूछताछ किया और स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को अविलंब प्रखंड के किसानों के बीच आकस्मिक फसल योजना का लाभ देने की बात भी कही।


वहीं किसान चंद्रशेखर उर्फ मंटू सिंह व सुपेन्द्र यादव ने सीएम से क्षेत्र के किसानों की विवशताओं को बताते हुए  अपर किउल से जोड़ने तथा स्टेट ट्यूबवेल देने की मांग की, ताकि यहां के किसानों को खेती करने में सहायता प्रदान हो सके। वही किसानों ने मुख्यमंत्री से अपर क्यूल एवं सकरी बरार जलाशय योजना से अलीगंज  प्रखंड को जोड़ने की मांग की।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूखे खेतों में कुछ देर खड़े होकर किसानों से जायजा लेकर अधिकारियों को सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने की भी बात कही। सीएम ने कहा कि किसान काफी मेहनती होते हैं। इन्हीं पर दुनिया टिकी है। इसलिए किसानों को हर संभव मदद किया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित किया।


मौके पर कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एन. श्रवण कुमार, डीआईजी मुंगेर संजय कुमार, जिलाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, एएसपी ओएन सिंह, डीडीसी शशिशेखर चौधरी, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, चंद्रदीप के थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान, पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह, एसआई राजीव कुमार सहित बडी संख्या सुरक्षाकर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -