अलीगंज : महागठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 14 अगस्त 2022

अलीगंज : महागठबंधन सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 14-08-2022
■ रिपोर्ट :- चंद्रशेखर सिंह 
★ संपादन :- शुभम मिश्र 
सूबे में नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनने से कांग्रेस समर्थकों में जश्न का माहौल है। शनिवार को अलीगंज बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र यादव उर्फ जोगन यादव एवं प्रदेश सचिव चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में मिठाईयाँ बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

इस मौके पर मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जोगन यादव ने बताया कि महागठबंधन की सरकार बनने से बिहार विकास की ओर अग्रसर होगा। लोगों की समस्याओं का जल्द निराकरण होगा।

वहीं सिकंदरा विधानसभा के पूर्व विधायक सुधीर कुमार चौधरी उर्फ बंटी चौधरी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पटना में अंग-वस्त्र और बुके देकर बधाइयां दी है।

उन्होंने बताया कि अब समूचे बिहार के विकास में तेज़ी आयेगी। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement