गिद्धौर-जमुई एनएच पर बाइक सवार ने बच्चे को पीछे से मारा धक्का, गंभीर रूप से घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 27 अगस्त 2022

गिद्धौर-जमुई एनएच पर बाइक सवार ने बच्चे को पीछे से मारा धक्का, गंभीर रूप से घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 27 अगस्त
◆ रिपोर्ट : बिक्की कुमार

गिद्धौर-जमुई एनएच 333 पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे हुए सड़क दुर्घटना में 2 युवकों सहित एक बच्चा घायल हो गया। यह घटना एनएच पर दुखी साव मार्केट के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात के करीब 9 बजे सड़क पर जा रहे बच्चे सन्नी स्वर्णकार (7 वर्ष), पिता - मानो स्वर्णकार सड़क पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे धक्का मार दिया। बच्चा अपने रिश्तेदार राजकुमार स्वर्णकार के घर गिद्धौर आया था। वह मूल रूप से खैरा के अमाड़ी देरमा का रहने वाला है।
वहीं बाइक सवार खैरा के धर्मपुर निवासी चंद्रिका रावत के पुत्र संजीत रावत व अरुण रावत (55 वर्ष) रामा कुराब से बाइक से अपने घर धर्मपुर, खैरा जा रहा था। इस दौरान दुखी साव मार्केट के पास अनियंत्रित होकर बाइक से बच्चे को सड़क पर पीछे से धक्का लगा।

इस घटना में बच्चे का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं बाइक सवारों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को आनन फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।

Post Top Ad -