गिद्धौर : परिवार विकास में नेशनल डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

गिद्धौर : परिवार विकास में नेशनल डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

पूर्वी गुगुलडीह/गिद्धौर/जमुई (Purvi Guguldih/Gidhaur/Jamui), 1 जुलाई
◆ रिपोर्ट : डब्लू पंडित
जमुई जिले के स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास द्वारा संस्था मुख्यालय चंद्रशेखर नगर में शुक्रवार को इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर जिले के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन झा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रिंकी एवं डॉ. सौरव सुमन को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने के उपरांत मेरी बहन बालिका विद्यालय के दो दर्जन से भी अधिक छात्राओं की सुप्रसिद्ध डॉक्टर एसएन झा द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई.
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन झा ने कहा कि देश के महान चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय की याद में 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर से डे मनाया जाता है. डॉ बिधान चंद्र राय की गिनती देश के महान चिकित्सकों में की जाती है. पूरी दुनिया में चिकित्सा के क्षेत्र में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए. वे चिकित्सा के अलावे सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी सक्रिय रहे.
वहीं डॉ. रिंकी ने कही कि छोटी उम्र में जितना शारीरिक विकास होता है उतना बड़े होने पर नहीं इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य और खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. जबकि कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है और साथ ही साथ खानपान और नियमित जांच भी जरूरी है.
वहीं संस्था के सचिव भावानंद ने कहा कि डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है. सभी को इनका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग और खेलकूद पर ध्यान देने का सुझाव दिया.
बताते चलें जर्मनी की मेरी बहन संस्था के सहयोग से चंद्रशेखर नगर में सिकंदरा, गिद्धौर एवं बरहट के कुल 30 आदिवासी जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है. साथ ही उन्हें विद्यालय में वर्ग प्रथम की शिक्षा दी जा रही है. इनकी नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती है.

इस मौके पर संस्था के प्रमोद कुमार, स्वास्थ्य समन्वयक उपेंद्र यादव, अभिषेक आनंद, गोपी कुमार, सहित स्कूल की शिक्षिका कमला कुमारी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

Responsive Advertisement