खैरा : दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के लिए डीएम ने चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

खैरा : दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के लिए डीएम ने चलाया जागरूकता अभियान

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 1 जुलाई : दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता को लेकर जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने अभियान चलाया।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जिले के खैरा स्थित आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह और दहेज सामाजिक कलंक है। बच्चों में इसकी जागरूकता होनी आवश्यक है।
इस दौरान दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी श्री सिंह के इस भूमिका की सराहना करते हुए दहेज नहीं देने और बाल विवाह नहीं करने की बात कही है।

इस मौके पर मौजूद महिला अधिकारियों ने दहेज प्रथा और बाल विवाह के संबंध में भी जानकारी दी और बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया।

Responsive Advertisement