अलीगंज : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पत्रकार द्वारा चिकित्सकों को किया गया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

अलीगंज : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पत्रकार द्वारा चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 1 जुलाई
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर राष्ट्रीय सहारा अखबार द्वारा अलीगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार को राष्ट्रीय सहारा दैनिक अखबार के अलीगंज प्रखंड के पत्रकार समर कुमार ने डायरी कलम व बुके देकर किया सम्मानित किया।

इस अवसर पर पत्रकार समर कुमार ने बताया कि आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस है। भगवान के बाद दूसरा रूप चिकित्सक को ही माना जाता है। इसलिए उन्हें सभी लोगों के द्वारा सम्मान दिया जाना चाहिए।
वहीं सम्मान के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सोना से बढ़कर सहानुभूति होती है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मुझे जो सम्मान दिया जा रहा है ऐसे सम्मान मिलने से सामाजिक कार्यो में काम करने की शक्ति प्रदान होती है।

मौके पर अस्पताल के सिद्धेश्वर प्रसाद यादव, मो. हिदायत, चंद्रशेखर आजाद, किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, डॉ. मकेश्वर यादव, रविशंकर सिंह के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement