खैरा : केंडीह गांव में सर्पदंश से महिला की मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

खैरा : केंडीह गांव में सर्पदंश से महिला की मौत

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 14 जुलाई
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट
खैरा थाना क्षेत्र के केंडीह गांव में बिरजू ताँती की 55 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी की मौत सांप काटने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह बहियार में घास काटने के लिए गई थी। इसी दौरान विषैले सर्प ने सुनैना देवी को काट लिया। जिसके बाद वह चिल्लाने लगी। सुनते ही अगल-बगल के खेतों में मौजूद लोग आवाज सुनकर दौड़े आए।
स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से आनन फानन में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। जिसके बाद मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
मृतक के दो पुत्र रंजीत कुमार, आशीष कुमार एवं एक पितृ आरती कुमारी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। खैरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Responsive Advertisement