अलीगंज : बकरीद व श्रावणी मेला को लेकर शान्ति समिति की बैठक में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

अलीगंज : बकरीद व श्रावणी मेला को लेकर शान्ति समिति की बैठक में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 7 जुलाई :
★ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
बकरीद व श्रावणी मेला को लेकर चंद्रदीप थाना परिसर में गुरूवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बकरीद पर्व आपसी भाईचारे व शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में उस दौरान पुलिस सादे लिबास में गश्त करती रहेगी। अगर किसी के द्वारा किसी प्रकार की शान्ति भंग करने हरकरत संज्ञान में आती है तो त्वरित कार्यवाही की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि हर चौक-चौराहों पर बकरीद पर्व के दिन असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व में उत्साह बनायें रखें। अगर अफवाहों की जानकारी मिले तो आप पुलिस को सुचित करे, ताकि उस समस्याओं का निष्पादन आसानी से किया जा सके।तथा

 उन्होने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर थाना क्षेत्र के हर चिन्हित स्थानो पर पुलिस बल तैनात रहेगी श्रावणी मेला में जाने वाले कावरिया भक्तों को परेशानी नहीं हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन तत्पर रहेगी।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो शमशाद, वाई पी सुमन, वरूण सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मो नौशाद, मो करीम, मो फकरूदीन, मो कजरूदिन के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement