अलीगंज : लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 76वीं जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 जुलाई 2022

अलीगंज : लोजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 76वीं जयंती

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 6 जुलाई
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

अलीगंज प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित  लोजपा कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की 76 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

लोजपा जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि स्व रामविलास पासवान दलितों को हक व अधिकार दिलाने का काम किया है।जो सदैव याद किये जाएंगे। 

उन्होने बताया कि वे अपने जीवन भर गरीबों एवं लाचार लोगों को मदद पहुंचाने काम किया है।स्व रामविलास पासवान ने अपने मंञिततव काल में देश के विकास के लिए व तकनीकी क्षेत्र में विकास योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का काम किये।जिसका लाभ आज समाज के अंतिम पायदान तक रहने वाले लोगों को मिल रहा है।

मौके पर मकेशवर यादव,अवधेश यादव,जागेश्वर यादव, सुदामा महतो,रामाधीन महतो,रामप्रवेश पासवान,राजेश पासवान,धर्मेद्र कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement