जमुई : पुण्यतिथि पर याद किये गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 9 जुलाई 2022

जमुई : पुण्यतिथि पर याद किये गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 9 जुलाई : 
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की 37 वीं पुण्यतिथि मलयपुर आंजन नदी के तट पर स्थित उनके समाधि स्थल पर शनिवार मनाई गई। इस मौके पर जिले के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व चंद्रशेखर जी बिहार के विकास के लिए अपना पुरा जीवन समर्पित कर दिया। सभी वर्ग के लोगों को मिलाकर चलना उनका मुख्य लक्ष्य था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन जो बिकास की लकीरे खींची वह अमिट है।
वहीं कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व चंद्रशेखर सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने की बात कही।

कार्यक्रम में मौजूद बरहट प्रखंड प्रमुख रूबेन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व चंद्रशेखर बाबू हम लोगों के लिए गौरव है कि वह मलयपुर के लाल थे। वे विचारों के बेहद धनी व्यक्ति थे। अपने जीवन के अंतिम क्षन तक लोगों के सेवा करते रहे।
वहीं श्रद्धांजलि सभा के दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि कमेटी के ओर से स्व चंद्रशेखर बाबू का पुण्यतिथि राष्ट्रीय और राजकीय शोक के रूप में मनाए जाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जाय।मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मांग करते है कि अभिलंब इस पर विचार कर सरकार के स्थानीय पदाधिकारी को निर्देशित करें साथ ही स्व चंद्रशेखर बाबू का आदम प्रतिमा का लगाये जाने की मांग की।
मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मुरारी सिंह, व्यवस्थापक डॉ राजीव कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, चकाई के पूर्व प्रत्याशी शशिभूषण कुमार, किसान सेल जिलाध्यक्ष धीरज सिंह, महासचिव निवास सिंह, प्रवक्ता सुनील सिंह, दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, देवेंद्र सिंह, राजेन्द्र बाबू, गंधर्व कुमार, महिला जिलाध्यक्ष देवी सिंह, पूर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह, बिपिन सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, निरंजन राव, उत्तम राव, मकेश्वर यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement