अलीगंज : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में पीओ व मनरेगा कर्मियों ने किया पौधारोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 6 जून 2022

अलीगंज : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड कार्यालय परिसर में पीओ व मनरेगा कर्मियों ने किया पौधारोपण

 


 अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 5 जून

◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह

 प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. असलम हुसैन एवं मनरेगा कर्मियों ने  पौधारोपण किया।


प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. असलम हुसैन ने कहा कि पुरी सृष्टि प्रकृति और पर्यावरण पर निर्भर है। जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद की जरूरत होती है। वह पर्यावरण की देन है। इनके बिना सृष्टि और किसी जीव की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसलिए हर लोगों को आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करना चाहिए।


इस मौके पर मनरेगा कर्मियों के द्वारा पौधारोपण किया गया और प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ को 5-5 पौधा लगाने के लिए दिया गया। सभी लोगों से पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।


मौके पर समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद, रोजगार सेवक अजय कुमार, रामाशीष कुशवाहा, मकेश्वर यादव, रविशंकर सिंह, मुसन यादव, बिन्देश्वरी प्रसाद उर्फ विनोद कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement