कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है, कार्यकर्ताओं को देती है सम्मान : डीआरओ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 11 June 2022

कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है, कार्यकर्ताओं को देती है सम्मान : डीआरओ

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui),

◆रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह

अलीगंज प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव ने किया।


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी (डीआरओ) बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों की सहभागिता समाहित है। सभी लोगों को साथ लेकर चलती है।


उन्होने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं इमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। जमुई जिला में पार्टी के सच्चे सिपाही को संगठन में पद व जिम्मेदारी दिया जाएगा। पार्टी सभी लोगों के सहयोग से चलती है।


मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव ने कहा कि पार्टी संगठन में कुछ लोग अपने स्तर से चलाना चाहते है जिससे पार्टी संगठन में बिखराव हो रहा है। उन्होने डीआरओ से आग्रह किया कि जिले में हर प्रखंडों में जमीनी पकड़ व पार्टी के सक्रिय सदस्य को पद दिया जाए।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के कुछ लोग पार्टी संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कम ज्यादा अपना पकड़ बनाने में लगे है। जिस बात को ध्यान देने की जरूरत है तभी पार्टी संगठन मजबूत और सशक्त हो सकती है।


उन्होने बताया कि कुछ लोग सिर्फ पार्टी के पद पर रहना जरूरी समझते है। संगठन व कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नही है। उन्होने बताया कि अलीगंज प्रखंड में दो प्रखंड अध्यक्ष बने है। एक आईसीसी कमेटी के द्वारा  तो एक जिलाध्यक्ष के द्वारा बनाया गया है। जिस पर डीआरओ महोदय को ध्यान देने के साथ प्रखंड स्तर पर बैठक कर पार्टी के संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए काम करें। ताकि पार्टी संगठन बुथ स्तर से प्रखंड व जिला स्तर तक सच्चे पार्टी सिपाहियों का चयन किया जा सके।


मौके पर पंकज पासवान,प्रमोद कुमार,धर्मेद्र पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर यादव,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद,आनंद लाल पाठक,राजकुमार यादवेनदु,सुबोध सिंह,अशोक कुमार,नगीना चंद्रवंशी,गोरेलाल यादव,मनोज यादव,राजो यादव,उदय यादव,डिस्को यादव,सुवेश ठाकुर,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि चुनचुन यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad