खैरा : 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, पुत्र ने लगाई गुहार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 14 मई 2022

खैरा : 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता, पुत्र ने लगाई गुहार

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 14 मई 
▶ प्रह्लाद कि रिपोर्ट :
खैरा थाना क्षेत्र के चांचो गांव से बीते 9 मई को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग लापता हो गए. इसे लेकर बुजुर्ग के पुत्र ने थाना में आवेदन देकर अपने पिता को ढूंढने की गुहार लगाई है.

इस बाबत अपने दिए आवेदन में उक्त गांव निवासी कन्हैया कुमार ने बताया कि मेरे पिता उपेंद्र नारायण सिंह की उम्र 60 वर्ष के करीब है. बीते 9 मई को दोपहर 1 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद वह लौटकर वापस नहीं आए. हमने अपने जान-पहचान तथा सगे संबंधी और आसपास के गांव में भी उनकी काफी खोज पड़ताल की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका.

लापता बुजुर्ग के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है तथा उनका इलाज भी चल रहा है. पूर्व में भी वह बिना किसी को बताए घर से चले गए थे. लेकिन एक-दो दिन में वह लौट कर वापस चले आते थे. पर इस बार वह बीते 4 दिनों से लगातार गायब हैं और उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है. उसने अपने पिता को ढूंढने की गुहार लगाई है.

Responsive Advertisement