गिद्धौर : बनझुलिया में एनएच पर दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 31 मई 2022

गिद्धौर : बनझुलिया में एनएच पर दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 30 मई
▶ रिपोर्ट : विक्की कुमार

गिद्धौर के बनझुलिया गाँव में एनएच-333 किनारे दो बाइक की आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई। घटना सोमवार की देर रात लगभग 9 बजे की है।

बता दें कि एक बाइक झाझा की ओर से या रहा था। जिसपर तीन सवार थे। ये तीनों बनझुलिया जा रहे थे।
वहीं दूसरी ओर जमुई से आ रहे दूसरे बाइक पर दो महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। जो अपने घर ढीबा जा रहे थे। इसी दौरान बनझुलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास दोनों बाइक की सीधी टक्कर हो गई।

इसमें 4 पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों महिलाओं को हल्की चोटें आई। वहीं बच्चा सुरक्षित है।

घायलों को ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफ़र कर दिया।

Responsive Advertisement