गिद्धौर : लग्न-त्योहारों में बढ़े फलों के दाम, गड़बड़ाया बजट, जानिए बाजार का रेट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 31 मई 2022

गिद्धौर : लग्न-त्योहारों में बढ़े फलों के दाम, गड़बड़ाया बजट, जानिए बाजार का रेट

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 31 मई 
◆ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुन्दरम
लग्न एवं त्योहारों के मौसम में फलों के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बढ़ती गर्मी, वैवाहिक कार्यक्रमों एवं त्योहारों को लेकर बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। फल खरीदने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। एकाएक फलों के दाम में उछाल आने से खरीददार हैरान-परेशान हैं।

गणपति फल दुकान के फल विक्रेता बमबम केशरी ने बताया कि अभी फलों की मांग अधिक है। फलों की बिक्री अन्य दिनों की अपेक्षा अभी अधिक है। आयत में लगने वाले खर्च की वजह से भी फलों के दाम बढ़े हैं, गाड़ी भाड़ा एवं डीजल की कीमत अधिक होने के वजह से फलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि फलों का दाम बढ़ने से गृहणियों का बजट बुरी तरह बिगड़ गया है। बहुत सोच-समझकर बैलेंस बनाते हुए खरीददारी करनी पड़ रही है। हालांकि उन्हें जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

गिद्धौर बाजार में फलों की कीमत अभी निम्नवत है :
  • अंगूर - ₹100 प्रति किलोग्राम
  • चिनिया केला - ₹50 प्रति दर्जन
  • कश्मीरी सेव - ₹120 प्रति किलोग्राम
  • फौजी सेव - ₹220 प्रति किलोग्राम
  • पपीता - ₹50 प्रति किलोग्राम
  • अनार - ₹160 प्रति किलोग्राम
  • नारंगी - ₹100 प्रति किलोग्राम
  • माल्टा - ₹100 प्रति किलोग्राम
  • आम - गुलाब खस - ₹80 से ₹100 प्रति किलोग्राम
  • आम - बंबइया - ₹70 प्रति किलोग्राम
  • आम - सफेद मालदा - ₹80 से ₹100 प्रति किलोग्राम
  • कीवी - 3 पीस - ₹120 प्रति पैकेट
  • मौसमी - ₹80 प्रति किलोग्राम
  • लीची - ₹80 प्रति किलोग्राम
  • नारियल पानी - ₹60 प्रति पीस

Post Top Ad -