अलीगंज : दरखा गांव में नल-जल की पाईप में लीकेज, पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 28 मई 2022

अलीगंज : दरखा गांव में नल-जल की पाईप में लीकेज, पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 28 मई

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

 सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दे रही है। उसी के तहत दरखा गांव में नल से जल निकलने के पहले रास्ते में खुले सडक पर बह रही है। लोग पेयजल के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं।



ग्रामीण नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, सुजीत कुमार, रविन्द्र कुमार, मंटू सिंह, धुरी राम, राकली देवी, सरिता देवी सहित दर्जनो ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर 3 एवं 4 में नल-जल योजना से घरों तक पहुंच पानी नहीं पहुंचने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा प्रखंड से लेकर जिला तक किया गया है। लेकिन कोई समस्याओं को दूर करने की बजाय जांच तक नहीं किया गया है। लोगों के घरों तक नल जल योजना से घरों तक पहुंच पानी नहीं पहुंच रही है। बल्कि सडक पर ही बह कर बेकार हो रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक की मनमानी व घटिया सामग्री के प्रयोग से पाईप रास्ते में कई जगहों पर लीकेज होकर पानी बह रहा है। इधर गर्मी में पेयजल के लिए ग्रामीण काफी परेशान है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दरखा पंचायतों नल जल योजना की जांच कराने की मांग किया है। साथ ही लीकेज पाईप को दुरूस्त कराने की मांग किया है। ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।

Responsive Advertisement