गिद्धौर : महानवमी व रामजन्मोत्सव पर गायत्री मंदिर में हुई पूजा-अर्चना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

गिद्धौर : महानवमी व रामजन्मोत्सव पर गायत्री मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 12 अप्रैल 
➤ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम :

चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर गिद्धौर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गायत्री परिवार के लोगों ने पूजा-अर्चना कर हवन पूर्णाहुति दी। यहाँ नवरात्रि के अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ एकत्र हुई। गौरतलब है कि कोविड की वजह से दो वर्षों बाद सामान्य तरीके और नीडरतापूर्वक चैत्र नवरात्रि पर हुए पूजन कार्यक्रम में काफी उत्साह व भक्तिभाव के साथ लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। महानवमी व रामनवमी को लेकर सभी में खासा उत्साह देखने को मिला।
गायत्री परिवार गिद्धौर के सदस्यों ने गायत्री ज्ञान मंदिर में सुबह से ही पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सामूहिक हवन में अपनी पूर्णाहुति दी। साथ ही दीक्षा संस्कार भी कराया गया। सारा कार्यक्रम गायत्री परिवार गिद्धौर के अध्यक्ष सुखदेव बरनवाल के दिशा-निर्देश पर हुआ।
पूर्णाहुति उपरांत मंदिर में सामूहिक कन्याभोज का कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। रामनवमी के अवसर पर लोगों ने मंदिरों व घरों में उत्साह के साथ रामजन्मोत्सव भी मनाया। रामनवमी व नवरात्रि के महानवमी तिथि को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया था।

Responsive Advertisement