गिद्धौर : रामनवमी पर श्री महावीर दल व्यायामशाला समिति अखाड़ा में हुई पूजा-अर्चना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

गिद्धौर : रामनवमी पर श्री महावीर दल व्यायामशाला समिति अखाड़ा में हुई पूजा-अर्चना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 12 अप्रैल 
रिपोर्ट : विक्की कुमार 
रविवार को गिद्धौर श्री महावीर दल व्यायामशाला समिति अखाड़ा में रामनवमी की पूजा-अर्चना हुई। चारों तरफ जय श्री राम के नारे लगे। रामनवमी की पूजा अर्चना के साथ ही पूरा क्षेत्र प्रभु की भक्ति में लीन हो गया।

वहीं गिद्धौर के अतिप्राचीन महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। यहां श्री महावीर दल व्यायामशाला समिति अखाड़ा के द्वारा रामनवमी की पूजा की गई। नवमी पूजन के बाद अखाड़ा कमेटी ने घरों से झंडा लाया। श्री महावीर दल व्यायामशाला समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र रावत के दिशा-निर्देश पर सभी कार्यक्रम आयोजित हुए।

गिद्धौर निवासी देवेन्द्र रावत ने बताया कि श्री महावीर दल व्यायामशाला समिति गिद्धौर की स्थापना वर्ष 1939 में स्व. गुलाब रावत के द्वारा कि गई थी। उनके निधन के बाद स्व. सूर्यनारायण रावत इस महत्वपूर्ण समिति के अध्यक्ष बने। वर्तमान में शैलेन्द्र रावत व्यायामशाला समिति के अध्यक्ष हैं। हर साल रामनवमी पर शोभायात्रा व जुलूस निकलता है। इसकी शुरुआत अखाड़ा में शस्त्र पूजा के साथ होती है। जिसके बाद पूरे गाँव में भ्रमण होता है।

Responsive Advertisement