गिद्धौर : रामनवमी की शोभायात्रा का स्‍वागत करने पहुंचे झाझा एमएलए दामोदर रावत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

गिद्धौर : रामनवमी की शोभायात्रा का स्‍वागत करने पहुंचे झाझा एमएलए दामोदर रावत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 12 अप्रैल 
➤ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम 
➤ तस्वीर : विक्की कुमार 

पूरे देश की तरह गिद्धौर में भी रामनवमी (Ram Navami) की धूम रही। इस मौके पर शोभायात्रा और झांकी निकालकर भगवान राम की पूजा-अर्चना की गई। गिद्धौर के लॉर्ड मिंटो टावर चौक पर रामनवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा का स्‍वागत किया गया। यहां झाझा विधायक दामोदर रावत मौजूद थे। उन्होंने शोभायात्रा में शामिल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया व झांकी का लुत्फ उठाया।
इससे पहले गिद्धौर के महावीर मंदिर (Mahavir Mandir, Gidhaur) में पूरे दिन श्रद्धालुओं का जन-सैलाब उमड़ता रहा। रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिद्धौर के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।
रामनवमी के मौके पर रविवार लोग मंदिरों से लेकर घरों तक तैयारी में लगे दिखे। गिद्धौर स्थित महावीर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी। इस मौके पर होने वाले ध्वजारोहण को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचते दिखाई दिए।

Responsive Advertisement