गिद्धौर : पुल की चढ़ाई पर आई ट्रक में खराबी, ब्रेक लगाने के बाद भी ढुलकता रहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

गिद्धौर : पुल की चढ़ाई पर आई ट्रक में खराबी, ब्रेक लगाने के बाद भी ढुलकता रहा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 1 अप्रैल :
◆ विक्की कुमार की रिपोर्ट :
गिद्धौर दुर्गा मंदिर के रास्ते जाने वाले पुल पर बालू लदा ट्रक खराब हो जाने की वजह से शुक्रवार को जाम की समस्या हो गई। इससे आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया बालू घाट से बालू लोड कर आ रहे ट्रक में बीच रास्ते पुल की चढ़ाई पर खराबी आ जाने की वजह से समस्या आ गई। चढ़ाई पर होने की वजह से ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाए जाने के बाद भी ट्रक पीछे की ओर ढुलकता रहा। जिसके बाद मुश्किल से रोका जा सका। अन्यथा पलटने की भी संभावना थी।
मामला बीते गुरुवार की देर रात की बताई गई है। ट्रक में मरम्मत कार्य शुक्रवार की दिन किया जा सका। जिसके बाद ट्रक चालू हो सका।

Responsive Advertisement