अलीगंज : बिहार मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में नीतिश व मोनम ने बेहतरीन अंक लाकर बने प्रखंड टापर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

अलीगंज : बिहार मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में नीतिश व मोनम ने बेहतरीन अंक लाकर बने प्रखंड टापर

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 1 अप्रैल :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के +2 जनता हाई स्कूल अलीगंज के छात्र नीतिश कुमार ने कुल 500 अंकों में 456, वहीं मोनम कुमारी ने 454 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनकर छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं है। इनके अलावा कोदवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया पारो देवी एवं स्व. राजेश यादव उर्फ गूजर यादव की पुत्री अंशु कुमारी ने 439 अंक लाकर गौरवान्वित किया है। वहीं कोदवरिया गांव के साधारण किसान अवधेश यादव के पुत्र प्रफुल्ल कुमार ने घर में स्वयं से पढ़ाई कर 435 अंक लाकर नाम रौशन किया। प्रफुल्ल उच्च विद्यालय हिलसा कोदवरिया के छात्र हैं।

एक कहावत है कि मेहनत एक दिन जरूर मुकाम तक पहुंचाती है। उसी का उदहारण है कि अलीगंज प्रखंड के नक्सल प्रभावित पंचायत कोदवरिया पंचायत के पूर्व मुखिया पारो देवी व राजेश प्रसाद उर्फ गूजर यादव की पुत्री अंशु कुमारी ने बिहार मैट्रिक के रिजल्ट में 500 में 439 अंक लाकर प्रखंड के छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा का स्रोत।
बता दें कि अंशु अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के सुदुर ग्रामीण क्षेत्र भलुआना गांव के निवासी हैं। जो पहाड़ के तलहटी किनारे बसा है। अंशु अलीगंज प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय अलीगंज की छात्रा है। छात्रा ने इस सफलता पर अपने पिता-माता व चाचा तथा स्कूल के शिक्षकों को श्रेय देते हुए कहा कि सच्ची लगन व मेहनत एक दिन जरूर मुकाम तक पहुंचाती है।

सभी सफल छात्र-छात्राओं के इस सफलता पर समाजसेवी रामु यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव, रंधीर यादव, समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रो. आनंद लाल पाठक, अशोक कुमार, शंभु यादव सहित दर्जनो लोगों ने इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सफल सभी विद्यार्थियों ने बताया कि आगे चलकर अधिकारी व सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं।

Post Top Ad -