खैरा : हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

खैरा : हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक गिरफ्तार

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 2 अप्रैल :
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट :
पुलिस ने हत्या के मामले का पर्दाफाश करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के हरवापहरी गांव के कोरिया टोला निवासी नरेश दास पिता नीरु दास के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि 12 मार्च कि सुबह खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर गांव से उत्तर दिशा दिलेर बहिया में कल्लू सिंह के खलियान से एक व्यक्ति का आग में अधजला शव बरामद किया गया था। शव को बरामद करने के बाद मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर फॉरेंसिक जांच के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इस संबंध में खैरा थाना में कांड संख्या 107/22 दर्ज किया गया।

संधान के क्रम में 16 मार्च को मृतक की पत्नी नीलम देवी द्वारा घटनास्थल से बरामद कपड़े एवं वस्तुओं से शव की शिनाख्त थाना में की गई। मृतक की पहचान नरेश राम पुत्र अमरजीत राम के रुप में हुई थी।

इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान के अलावे पुलिस अवर निरीक्षक शंकर दयाल राव, एके आजाद, संजीत कुमार सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार जवान शामिल थे।

Post Top Ad -