गिद्धौर : बिहार एमएलसी चुनाव में झाझा एमएलए दामोदर रावत ने डाला वोट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

गिद्धौर : बिहार एमएलसी चुनाव में झाझा एमएलए दामोदर रावत ने डाला वोट

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 4 अप्रैल :
कंटेंट : सुशांत साईं सुंदरम
इनपुट एवं तस्वीर : विक्की कुमार


मुंगेर-जमुई-लखीसराय-शेखपुरा से बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार चुनाव के लिए गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां आयोग की ओर से निष्पक्ष, निर्भीक, पारदर्शी और स्वच्छ मतदान सुनिश्चित कर मतदान कराया गया। सोमवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

एमएलसी चुनाव (MLC Election) में झाझा विधानसभा से विधायक व सूबे के पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने गिद्धौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। बता दें कि झाझा विधायक दामोदर रावत (Jhajha MLA Damodar Rawat) मूल रूप से जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर के रहने वाले हैं।
दामोदर रावत ने मतदान केंद्र पर मौजूद त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की और सबका कुशलक्षेम जाना।

बिहार एमएलसी (Bihar MLC) के स्थानीय प्राधिकार चुनाव को शांतिपूर्वक निष्पक्षता से संपन्न कराने में जमुई डीडीसी, एएसपी, गिद्धौर प्रखंड के बीडीओ (Gidhaur, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी सक्रियता से जुटे रहे। साथ ही सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। इनके अलावा गिद्धौर प्रखण्ड के अन्य त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

बता दें कि बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार चुनाव में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, छावनी क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि मतदाता होते हैं।

Responsive Advertisement