गिद्धौर : महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में कहरडीह निवासी दिव्यांग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

गिद्धौर : महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में कहरडीह निवासी दिव्यांग घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 अप्रैल
◆ विक्की कुमार की रिपोर्ट :
एनएच 333 पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह ही गिद्धौर स्थित महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के निकट एक दिव्यांग व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कहरडीह निवासी वशिष्ठ सिंह के पुत्र मिंटू कुमार सिंह के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति अपने ट्राय-साइकिल से गिद्धौर की ओर आ रहा था। तभी महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर के निकट तेज रफ़्तार से आ रही स्कार्पियो से धक्का लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र में पहुंचाया।

दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा इलाज किया गया। दिव्यांग व्यक्ति के सर में चोट आई है। 

Responsive Advertisement