गिद्धौर में साले ने कुदाल से वार कर ले ली जीजा की जान, आपसी विवाद का है मामला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

गिद्धौर में साले ने कुदाल से वार कर ले ली जीजा की जान, आपसी विवाद का है मामला

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 7 अप्रैल :
◆ रिपोर्ट : विक्की कुमार
◆ इनपुट : अभिलाष कुमार
जमुई जिले के गिद्धौर में रिश्ते में कत्ल की दुखद घटना सामने आई है। जिसके बाद इलाके में सनसनी मचा गई। यहां गिद्धौर रेलवे स्टेशन से सेवा गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति की हत्या कुदाल के वार से कर दी गई। मृत व्यक्ति की पहचान सेवा गांव के पंडित टोला निवासी लालटेन पासवान के 40 वर्षीय पुत्र चंद्रदेव पासवान के रूप में हुई है।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने हत्यारे को खेत में दौड़ाकर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिसे गिरफ्तार कर गिद्धौर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया। हत्यारा व्यक्ति का नाम सुरेश पासवान है। वह रिश्ते में मृतक का चचेरा साला लगता है।

बताया गया कि मृतक चंद्रदेव पासवान और उसके चचेरे साले सुरेश पासवान के बीच कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। इसी कारण गुरुवार को सुरेश पासवान ने मौका देख चंद्रदेव पासवान पर कुदाल से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बारे में गिद्धौर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया -
चंद्रदेव पासवान मजदूरी का काम करता था। उसका अपने चचेरे साला के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद के क्रम में जब वह काम करने के लिए घर से जा रहा था। तभी गिद्धौर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर उसके चचेरे साला ने कुदाल से वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुरेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।

Post Top Ad -