Breaking

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 8 अप्रैल

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

मुंगेर-लखीसराय-शेखपुरा-जमुई स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल समर्थित विधान परिषद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के संजय प्रसाद को लगभग बारह सौ मतों से हराकर जीत दर्ज किया है। उनके जीत पर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में समर्थकों एवं राजद कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाईयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया।


मौके पर राजद नेता सह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव एवं युवा नेता जोगन यादव, राजद नेता सुरेश यादव, विजय यादव, मुन्ना सिंह, मंटू सिंह, मुकेश यादव, अर्जुन सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, सुनील सिंह, महेन्द्र यादव, मनोज महतो, नरेश यादव, डॉ. सोपेंद्र यादव, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार सहित दर्जनो लोगों ने बताया कि अजय सिंह की यह ऐतिहासिक जीत है। यह जीत जनप्रतिनिधियों की जीत है।


उनके जीत पर अलीगंज बाजार में समर्थको ने पटाखे छोडकर और मिठाईयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया।