Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : मनाई गई बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती, कृतित्व व व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 23 अप्रैल

★ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

अलीगंज प्रखंड के युवा शक्ति कार्यालय में देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी व महान योद्धा बाबु वीर कुंवर सिंह की जयंती युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में मनायी गई। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि बाबु वीर कुंवर सिंह सन 1857 में देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति दिलाने के लिए 80 वर्ष के उम्र में अंग्रेजो के छक्के छुड़ा दिए थे। वे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की आजादी के लिए अपना प्राण तक न्योछावर कर दिए थे और अंग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।


युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी जवानों को पानी-पानी कर दिया था। उनकी वीरता के सामने अंग्रेज भी नतमस्तक हो जाते थे।


लोजपा जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के विद्रोह सन 1857 के महानायक थे।


प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि आज देश के युवाओं को उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आज वीर योद्धा बाबु वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में पुरे देश भर में मनायी जा रही है। उन्होंने देश को गुलामी से मुक्त कराकर ही दम लिया।


समारोह में कई वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मौके पर लोजपा जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान, डॉ. दिनेश कुमार, परमेश्वर यादव, रविजी, प्रदीप मांझी, हरि साह, सोना सिंह, प्रो आनंद लाल पाठक, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ