जमुई : फरार नाबालिग प्रेमी जोड़ा सिमुलतला से बरामद, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 24 अप्रैल 2022

जमुई : फरार नाबालिग प्रेमी जोड़ा सिमुलतला से बरामद, मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल



झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 23 अप्रैल

★ सोनू कुमार की रिपोर्ट :

जमुई जिलान्तर्गत सिमुलतला थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग जोड़े को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर सुरक्षा कर्मियों द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर देवेंद्र कुमार द्वारा उम्र जांच के अलावा स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न जांच किया गया। उसके बाद नाबालिग लड़की को सुरक्षा कर्मियों द्वारा कोर्ट में बयान के लिए ले जाया गया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाबालिग युवती दो दिन पहले घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी तालाश परिजनों द्वारा करने के बाद जब युवती का पता नहीं चला तो गुरुवार को सिमुलतला थाना में आवेदन देकर नाबालिग के अपहरण करने का आरोप एक युवक पर लगाया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमुलतला इलाके से दोनों को बरामद कर लिया।


बताया जाता है कि दोनों प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से फरार हुए थे। दोनों प्रेमी जोड़े नाबालिग बताए जाते हैं। अब युवती के बयान पर कोर्ट के आदेश के बाद ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Responsive Advertisement