संकल्पोत्सव के रूप में गंगरा ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

संकल्पोत्सव के रूप में गंगरा ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की विशेष बैठक आयोजित

गंगरा/गिद्धौर (Gangra/Gidhaur), 27 अप्रैल : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पंचायत के नवनिर्माण का संकल्पोत्सव के रूप में ग्राम सभा की विशेष बैठक बीते रविवार को ग्राम पंचायत राज गंगरा की मुखिया अंजनी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर के पल्ली पंचायत से लाईव संबोधन सुनने का रहा। इस दौरान पंचायत में सतत विकास के लक्ष्य पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझाव पर ग्राम सभा के माध्यम से मुखिया ने संकल्प लिया।

मुखिया अंजनी सिंह ने जानकारी दी कि हम मानते हैं कि लोग सतत विकास के केंद्र में हैं और हम निरंतर और समावेशी आर्थिक विकास, सामाजिक विकास, और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने और सभी को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम स्वतंत्रता, शांति सुरक्षा, सुशासन और कानून के सुशासन के महत्व की पुष्टि करते हैं। विकास के अधिकार और अच्छे जीवन स्तर के अधिकार, भोजन के अधिकार सहित स्वास्थ्य के अधिकार सहित सभी मानव अधिकारों का सम्मान करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि सतत विकास और हमारे भविष्य के लिए लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। हम सभी के लिए समान अवसर प्रदान करने के साथ ही साथ बच्चों की सुरक्षा, अस्तित्व और विकास प्रदान करने में विश्वास करते हैं। 
मुखिया अंजनी सिंह ने कहा कि हम इस विषय पर जोर देते हैं कि सतत विकास पर जनकेंद्रित होना चाहिए। जिसमें कि महिलाओं, युवाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, लघु एवं सीमांत किसानों, मजदूरों और लघु और मध्यम आकार के उद्यमों में काम करने वाले सभी लोगों को लाभान्वित और शामिल किया जाना चाहिए, और गरीब और कमजोर समूह के व्यक्तियों के जीवन स्तर सुधार एवं सशक्तिकरण कर सुधार करने का प्रयास करेंगे।

मुखिया ने आगे कहा कि हम स्वीकार करते हैं कि जलवायु परिवर्तन एक निरंतर उभरते रहने वाला संकट है और हम समझते हैं कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव का पैमाना और गंभीरता सभी को प्रभावित करती है। पृथ्वी और उसके परिस्थितिक तंत्र हमारा घर है और हम धरती "माता" के स्वास्थ्य और अखंडता को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हम अपने प्रयासों को दोगुना करने और सतत विकास लक्ष्य के चयनित विषयों पर "क्लीन एंड ग्रीन" विलेज पर तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने का संकल्प लेते हैं। 

हम अपने गांव के लिए, सभी (9) विषयों को प्राप्त करने सतत विकास के लिए, अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने और विश्व के लिए, वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए, आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से समावेशी भविष्य को बढ़ावा देने के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हैं। 

संकल्पोत्सव के साथ साथ ग्राम सभा की विशेष बैठक में ग्रामीणों एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा दी गई विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया। 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत सचिव पन्नालाल ठाकुर, किसान सलाहकार शशिरंजन कुमार, रोजगार सेवक  रमेश भारती, समाजसेवी कल्याण सिंह, उप मुखिया अंजू देवी, वार्ड सदस्य केदार राम, रोहित कुमार यादव, महेश मांझी, अशोक रजक, ग्रमीण बमबम पांडेय, शशि सिंह, अभय कुमार पांडेय, उग्रसेन पांडेय,  हरहर पांडेय, मुरारी सिंह, रोहित कुमार सिंह, तबारख अंसारी, गौतम अंसारी, अल्पा देवी, आरती देवी , वसंती देवी, सोनू कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -