सत्य, अहिंसा और शान्ति के पर्वतक थे भगवान महावीर : आनंद लाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 16 अप्रैल 2022

सत्य, अहिंसा और शान्ति के पर्वतक थे भगवान महावीर : आनंद लाल

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 15 अप्रैल
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
प्रखंड क्षेत्र के आनंद विद्या निकेतन अलीगंज में विद्यालय प्राचार्य पूजा कुमारी की अध्यक्षता में भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधालय डायरेक्टर प्रो. आनंद लाल पाठक ने कहा कि भगवान महावीर सत्य अहिंसा और शान्ति के प्रवर्तक थे। वे एक राज परिवार से पैदा हुए थे। देश समाज के लिए भ्रमण कर शान्ति का संदेश देने का काम किये।

प्राचार्य पूजा कुमारी ने कहा कि वे जैन धर्म के अंतिम गुरू थे।वे समाज को हमेशा सत्य का मार्ग दिखाया। समाजसेवी सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि स्वामी महावीर ने कहा था कि मनुष्य जन्म से नहीं अपने कर्म से महान बनता है। वे दुनिया का भ्रमण कर सत्य अहिंसा और शान्ति का पैगाम दिये। वे जैन धर्म के अंतिम गुरू थे।

मौके पर संत सरस्वती विद्यालय मिर्जागंज के डायरेक्टर अशोक कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नगीना चंद्रवंशी, चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर सिंह, अर्जुन सिंह, परमेश्वर यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement