अलीगंज : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 16 अप्रैल 2022

अलीगंज : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 15 अप्रैल
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के अलीगंज बाजार में गुरूवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमबाटी कृष्णा मूर्ति ने जो जिम्मेदारी मुझे दिया उसका निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करूंगा। उन्होने पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मजदूरों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जो कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका वाजिब हक मजदूरी मिलनी चाहिए।

उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए पंचायत से लेकर प्रदेश तक संगठन को दुरूस्त किया जाएगा। संगठित और असंगठित मजदूरों को वाजिब हक व अधिकार दिलाया जाएगा।

इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद, मुखिया दिलीप रावत, पंचायत समिति सदस्य दयानंद शर्मा, संजय यादव, चंदन यादव, बखौरी पासवान, मनोज महतो, धर्मेन्द्र कुशवाहा, इंटक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, डॉ. दिनेश कुमार, राजकुमार प्रसाद यादवेन्दु, विजय यादव, परमेश्वर यादव के अलावे दर्जनो पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement