अलीगंज : सेवानिवृत शिक्षक गुरूचरण महतो का निधन, लोगों ने जताया शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

अलीगंज : सेवानिवृत शिक्षक गुरूचरण महतो का निधन, लोगों ने जताया शोक

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 3 अप्रैल :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के धनामा गांव निवासी 85 वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक गुरूचरण महतो का रविवार की अहले सुबह गांव अचानक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे चार पुत्र और चार पुत्री छोड गये। वे अपने जीवन भर शिक्षा परोसने का काम किये। इसलिए लोग गुरूजी कहा करते थे।

उनके आकस्मिक निधन पर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों एवं समाजसेवियो में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि आज हम लोग अनुभवी शिक्षा प्रेमी व अभिभावक को खो दिया है।जिससे समाज को काफी नुकसान हुआ।

समाजसेवी सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना,किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, लोजपा जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान, शिक्षक अशोक कुमार, प्रो आनंद लाल पाठक, चंद्रशेखर आजाद, नगीना चंद्रवंशी, राजद नेता सुरेश यादव सहित दर्जनो शिक्षकों व शिक्षा प्रेमी ने शोक संवेदना प्रकट किया है।

Post Top Ad -