झाझा : बजरंगबली मंदिर में पूजा व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

झाझा : बजरंगबली मंदिर में पूजा व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

धमना/झाझा (Dhamna/Jhajha), 15 अप्रैल
◆ अभिलाष कुमार की रिपोर्ट :
झाझा प्रखंड अंतर्गत धमना स्थित राजकीय मध्य विद्यालय  के प्रांगण में बजरंगबली मंदिर में पूजा व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राजकीय मध्य विद्यालय से निकल कर धमना बाजार के रास्ते भ्रमण करते हुए काली स्थान पहुंची। जहां सभी कुँवारी कन्याओं और महिलाओं ने कलशों में जल भरे।
बजरंगबली मंदिर में पूजा व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन से धमना गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Responsive Advertisement