अलीगंज : मामूली खराबी के कारण चापाकल बेकार, मरम्मति की जोह रहे बाट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

अलीगंज : मामूली खराबी के कारण चापाकल बेकार, मरम्मति की जोह रहे बाट

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 15 अप्रैल :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
गर्मी की बढते तपिस से अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों पेयजल के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक स्वास्थय अभियंत्रण विभाग के अधिकारी इस भीषण तपिश गर्मी के बावजूद भी कुंभकर्णी निन्द्रा में सोयी हुई है।

ग्रामीण चंद्रशेखर आजाद, अर्जून सिंह,उपेन्द्र सिंह,मंटू सिंह,गोरेलाल यादव,मनोज कुमार सहित दर्जनो ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में चापाकल बेकार होकर अपने मरम्मति की बाट जोहती नजर आ रही है। लेकिन पीएचईडी विभाग के अधिकारियों के शिकायत के महीनों दिन बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि कनीय अभियंता रोहित कुमार एवं सहायक अभियंता खुशी कुमारी के मोबाइल फोन कर खराब पडे चापाकल की ठीक करने के लिए कई बार शिकायत किया गया है। लेकिन कभी मिसञी नही रहने तो कभी सामग्री नही रहने की बात कहकर मोबाइल फोन काट दिया जाता है।

विदित हो कि कैयार पंचायत के जगधर, कैयार, मेसौढा, अलीगंज, कोदवरिया, सोनखार सहित गांव दर्जनो चापाकल मामूली खराबी के कारण चापाकल बेकार होकर अपने मरम्मति की बाट जोहती नजर आ रही। लेकिन पीएचईडी विभाग के अधिकारी इस भीषण तपिश गर्मी में चैन की बासुरी बजा रहे है। 

इधर ग्रामीण पीने के पानी के लिए काफी परेशान होकर मीलो दुरी तय करना पड रहा है। जबकि जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने अभी हाल ही में जिला से चापाकल मरम्मति दल की टीम को हरी झंडी दिखाकर हर प्रखंड व पंचायतो के लिए रवाना किया गया था।लेकिन वह दल आज तक किसी गांव नहीं पहुंच सकी है।

समाजसेवी सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड पहाडी क्षेत्र के किनारे बसा है। इन दिनों पानी की काफी किल्लत हो जाती है।लेकिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मामूली खराबी के कारण चापाकल बेकार होकर अपने मरम्मति की बाट जोहती नजर आ रही है। उन्होने जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह से अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में खराब पडा चापाकल की ठीक कराने की मांग किया है।

Responsive Advertisement