अलीगंज : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी, विधि-विधान के साथ हुआ ध्वजारोहण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

अलीगंज : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी, विधि-विधान के साथ हुआ ध्वजारोहण

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 12 अप्रैल
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ राम जन्मोत्सव मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के हर गांव में विधि-विधान के अनुसार श्री राम जन्मोत्सव के साथ बजरंगबली का ध्वजरोहण किया गया। प्रखंड क्षेत्र के मतबलबा, पलसाबुजुर्ग, इस्लामनगर, अवगीला चौरासा सहित दर्जनो गांव में देर शाम भव्य जुलूस निकाला गया। फिर पुनः अपने-अपने मंदिर परिसर पहुंचकर रामधुनि में तब्दील हो गया।
रामनवमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में काफी भक्तिमय माहौल बना रहा। चारों तरफ माहौल भगवामय हो गया। मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। हर गांव में हर्षोल्लास के साथ लोगों ने विधि-विधान के अनुसार अपने-अपने घरों में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली का पताका फहराया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

Responsive Advertisement