गिद्धौर : एनएच 333 पर बंझुलिया में ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, 3 सवार घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

गिद्धौर : एनएच 333 पर बंझुलिया में ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, 3 सवार घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 अप्रैल
◆ विक्की कुमार की रिपोर्ट :
गिद्धौर-झाझा एनएच 333 पर बंझुलिया में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिनका उपचार दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घटना बुधवार दोपहर की है।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक महुलीगढ़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा से अपना काम निबटा कर सोनो जा रहे थे। इसी दौरान बंझुलिया गांव में एनएच पर मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

घायलों की पहचान सोनो प्रखंड अंतर्गत ढोढरी निवासी ब्रह्मदेव मंडल, उम्र - 36 वर्ष, पिता - केसर मंडल,
रोहित कुमार, उम्र - 22 वर्ष, पिता - नुनेश्वर मंडल एवं सनोज कुमार, उम्र - 27 वर्ष, पिता - लखन मंडल के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया।

Responsive Advertisement