राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जोगन यादव हुए मनोनीत, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर जोगन यादव हुए मनोनीत, लोगों ने दी बधाई

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 11 अप्रैल 

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमबाटी कृष्णा मूर्ति ने जमुई जिले के हाबूनगर गांव निवासी योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव को  राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

साथ ही साथ पार्टी के प्रति समर्पित भावना एवं  कार्यकुशलता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोगन यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी मनोनीत किया है। वहीं  जमुई निवासी अविनाश कुमार सिंह को भी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के साथ झारखंड प्रदेश के प्रभारी पद पर मनोनीत किया है।

नेता द्वय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरीय नेताओं  को साधुवाद देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो उत्तरदायित्व हमें दिया है।उस पर हर संभव खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और पार्टी संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए ईमानदारी पूर्वक संघर्ष करूंगा।

बता दें कि नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष तथा जमुई लोकसभा चुनाव अभियान समिति के प्रभारी पद पर रहकर पार्टी संगठन की मजबूत व सशक्त बनाने के लिए कार्य कर चुके है। लगातार पार्टी संगठन के लिए संघर्षरत हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर अलीगंज प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी, मुकेश यादव,शशिशेखर सिंह मुन्ना,युवा नेता महेश सिंह राणा ,चंद्रशेखर आजाद, राजेश पासवान,नगीना चंद्रवंशी,प्रो आनंद लाल पाठक,गोरेलाल यादव ,मनोज यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव,अवधेश यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Post Top Ad -