अलीगंज : मध्य विद्यालय दिघौत में दीक्षांत समारोह आयोजित, 58 बच्चों को दी गई विदाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

अलीगंज : मध्य विद्यालय दिघौत में दीक्षांत समारोह आयोजित, 58 बच्चों को दी गई विदाई

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 8 अप्रैल
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय दिघौत में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विन्देश्वर प्रसाद साह एवं विद्यालय सचिव व अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ श्री साह ने कहा कि विद्यालय में सिखाये जाने वाले नवोन्मेष, रचनात्मकता व शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ उस श्रम, धैर्य, मार्गदर्शन, अनुशासन तथा शिक्षकों द्वारा दिये ज्ञान को आप सभी बच्चे यदि जीवन में उतार लें तो आपके जीवन में असंभव कुछ भी नहीं है। समारोह के मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत व विदाई गीत गाकर उपस्थित लोगों को भाव विह्वल कर दिया।
समारोह को प्रखंड साधन सेवी अरूण चौधरी, डॉ. ईश्वरी प्रसाद, भरत यादव सहित दर्जनो अतिथियों ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया।वर्ग सप्तम के 58 छात्र-छात्राओं को बुके व कलम-डायरी देकर उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गई। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख खुशबु कुमारी, धर्मेद्र कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -