अलीगंज : पुरसंडा गांव में खुला एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र, सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मिलेगी सुविधा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 6 मार्च 2022

अलीगंज : पुरसंडा गांव में खुला एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र, सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मिलेगी सुविधा

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 6 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट : 
अलीगंज प्रखंड के क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पंचायत पुरसंडा गांव में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का शुभारंभ रविवार को मुखिया प्रतिनिधि वाईपी सुमन व मिथिलेश यादव ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि वाईपी सुमन ने कहा कि यह पंचायत नक्सल प्रभावित पंचायत है और पहाड़ के तलहटी किनारे बसा है। जिससे पैसा निकालने व जमा करने में ग्रामीणों को दस किलोमीटर दूरी तय कर अलीगंज व मिर्जागंज जाना पड़ता था। उन्हें छोटी मोटी रकम निकालने के लिए एक दिन का समय लग जाता था। अब ग्राहक सेवा केन्द्र का शुभारंभ होने से ग्रामीणों को काफी सुविधाएं मिलेगी और उसके साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

वहीं ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक निरंजन प्रसाद ने बताया कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर मजदूर तबके व किसान निवास करते हैं। जिन्हे पैसा निकालने व जमा करने के लिए दिनभर की समय लग जाता था। अब उन्हें उनके पंचायत गांव में सीएसपी खुल जाने से उन्हे बैंक जाने की जरूरत नहीं पडेगा। अपना आधार कार्ड से पैसा जमा-निकासी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। 
स्थानीय समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यह पंचायत नक्सल प्रभावित पंचायत है। ज्यादातर किसान व मजदुरी करने वाले लोग रहते हैं। जिन्हे समय की काफी कमी होती है।ऐसे में पैसा जमा व निकासी के लिए बैंक की चक्कर और इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हे सभी सुविधाएं अब घर में मिल रही है। सीएसपी खुल जाने से पंचायतवासियों में काफी खुशी देखी जा रही है।

मौके पर नीतीश कुमार, जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रामाशीष कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश महतो, सरपंच प्रतिनिधि विसुनदेव महतो, मिथिलेश यादव, गब्बर महतो, नीतीश कुमार ठाकुर, विजय महतो के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement