गिद्धौर : महाशिवरात्रि पर पंचमन्दिर परिसर में स्थानीय युवाओं ने किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 1 मार्च 2022

गिद्धौर : महाशिवरात्रि पर पंचमन्दिर परिसर में स्थानीय युवाओं ने किया पौधरोपण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 1 मार्च | सुशांत :
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को गिद्धौर स्थित पंच मंदिर परिसर में स्थानीय युवाओं द्वारा पौधरोपण किया गया।

इस बारे में स्थानीय निवासी शिक्षक परवेश कुमार एवं आनंदी पंडित ने बताया कि पंच मंदिर परिसर को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया है। साथ ही फूल एवं फल के पौधे लगाए गए हैं। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी और मंदिर की शोभा भी बढ़ेगी।
वहीं शिक्षक परवेश कुमार ने बताया कि स्वेच्छा से पौधरोपण कर रहे हैं, ताकि मंदिर परिसर में हरियाली बनी रहे। साथ ही मांगलिक कार्यों में फूल सहूलियत से लोगों को मिले। पौधरोपण के साथ-साथ बांस से घेराबंदी कर दिया गया है। इससे नुकसान नहीं होगा। स्थानीय बच्चों को पौधों में पानी देने की जिम्मेदारी दी गई है।

Responsive Advertisement