अलीगंज में बोले पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी - सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है एनडीए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 30 मार्च 2022

अलीगंज में बोले पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी - सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है एनडीए

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 30 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
एनडीए सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जो सभी को अपने साथ लेकर सभी का विकास चाहती है। सूबे में विकास की गंगोत्री बह रही है। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंच रहा है। उक्त बातें बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने अलीगंज प्रखंड के वरडीह गांव के जगदीशपुरम में जदयू कार्यकर्ताओं एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।

वे मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई विधान परिषद क्षेत्र से जदयू समर्थित विधान परिषद प्रत्याशी संजय सिंह को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिनिधियों को हक व अधिकार के लिए सुबे के मुखिया नीतीश कुमार लगातार कार्य कर रहे है। उनका जो भी हक व अधिकार है, उन्हें हर हाल में मिलेगा।

उन्होने कहा कि आप लोग किसी के बहकावे में न आएं बेहचिक एनडीए समर्थित विधान परिषद प्रत्याशी संजय सिंह को अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से जीत दर्ज करावे। जदयू उम्मीदवार संजय सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों की मैने 12 वर्ष तक सेवा की है। आपके हक व अधिकार के लिए अपनी आवाज को बुलंद करने का काम किया हूं। आप सभी हमें सेवा करने का मौका दे।

मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी शैलेन्द्र महतो ने गुलदस्ता व माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

मौके पर भाजपा नेत्री पिंकी कुशवाहा, जदयु प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, मुखिया मो. शमशाद आलम, मथुरा मांझी, सौरभ कुमार, जदयू नेता भगीरथ महतो, किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा के अलावे बडी संख्या में मुखिया, वार्ड, पंचायत समिति सदस्य के अलावे एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -