खैरा : बेला पंचायत में एसएसबी ने आयोजित किया सिविक एक्शन प्रोग्राम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 30 मार्च 2022

खैरा : बेला पंचायत में एसएसबी ने आयोजित किया सिविक एक्शन प्रोग्राम

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 30 मार्च :
➤ प्रह्लाद की रिपोर्ट :
खैरा प्रखंड के बेला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सगदाहा स्कूल में सशस्त्र सीमा बल 16 वी वाहिनी बेला द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कमांडेंट विनय कुमार सिंह के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर एनसी राय के नेतृत्व में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे एवं बच्चियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

वितरण के दौरान बच्चों से कहा गया कि शिक्षा के प्रति बच्चों में ललक पैदा करना है। बच्चों का शिक्षा से ही संस्कार अच्छा होता है।

इस मौके पर हेड कांस्टेबल जनार्दन डी, राजेश पासवान, अशोक सिंह, संजय कुमार यादव, रमेश चंद्रा सहित कई एसएसबी के जवान के अलावे स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका बिजेश्वर सिंह, निशा कुमारी, वीणा कुमारी कार्यक्रम में शामिल थी। 

Responsive Advertisement