गिद्धौर : गायत्री ज्ञान मंदिर में रविवार की साप्ताहिक संध्या आरती आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 30 मार्च 2022

गिद्धौर : गायत्री ज्ञान मंदिर में रविवार की साप्ताहिक संध्या आरती आयोजित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 30 मार्च : गिद्धौर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रत्येक रविवार की साप्ताहिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी गई। गुरु वंदना सहित विभिन्न गायत्री भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।

इस मौके पर मौजूद गायत्री परिवार के नंदकिशोर बरनवाल, सुखदेव बरनवाल, अरुण कुमार मंडल एवं गणेश तांती ने बताया कि प्रत्येक रविवार को रात 8 बजे से 1 घंटे का भजन-संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। इसमें गायत्री परिवार के सदस्यगण भाग लेते हैं।
बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह होने वाले इस भजन संध्या में धीरे-धीरे और भी सदस्यगण सम्मिलित होंगे।

Responsive Advertisement