अलीगंज : इंटर विज्ञान के रिजल्ट में ऐटूजेड कलासेज के छात्रों ने बेहतरीन अंक लाकर रचा इतिहास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 30 मार्च 2022

अलीगंज : इंटर विज्ञान के रिजल्ट में ऐटूजेड कलासेज के छात्रों ने बेहतरीन अंक लाकर रचा इतिहास

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 30 मार्च :
➤चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के ऐटूजेड कलासेज के छात्रों ने इंटर के भौतिकी विज्ञान विषय में बेहतरीन रिजल्ट लाकर प्रखंड ही नहीं बल्कि जिले को गौरवान्वित किया है। जिसमें  रिकेश कुमार-100 में  94, नीतिश कुमार-91, प्रशान्त कुमार-91, नीतीश कुमार-91, नीतीश कुमार-91 अंक लाकर ऐटुजेड कलासेज का ही नहीं बल्कि पूरे जमुई जिला को गौरवान्वित करने का काम किया है। डायरेक्टर मो. आरीफ एवं शिक्षक सुरज कुमार सिन्हा ने बताया कि परिश्रम का फल मीठा होता है। एक दिन मेहनत जरूर रंग लाती है।

सफल हुए छात्रों ने बताया कि सुरज सर द्वारा कराए गए मेहनत व गाइडलाइन के बदौलत हमलोग बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। ऐटूजेड कलासेज का जलवा दिख रहा है। हम सभी भौतिकी विज्ञान में इंटर टापर बन सके है।

शिक्षक सुरज कुमार सिन्हा ने बताया कि ऐटुजेड कलासेज में गरीब मेधावी बच्चो को मुफ्त में  शिक्षा देने का काम किया जाता है। जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर है वे यहा आकर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

Post Top Ad -