गिद्धौर : एनएच पर हुआ ट्रक का ब्रेक डाउन, डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर हुए परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 31 मार्च 2022

गिद्धौर : एनएच पर हुआ ट्रक का ब्रेक डाउन, डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर हुए परेशान

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 31 मार्च : 
◆ रिपोर्ट : विक्की कुमार
◆ Edited by: Aprajita
एनएच 333 गिद्धौर स्थित लॉर्ड मिंटो टॉवर चौक (Lord Minto Tower Chowk) के समीप गुरुवार को दोपहर तकरीबन डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। इस कारण दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आने-जाने वाले यात्री बहुत परेशान हुए।

मिली जानकारी के अनुसार बालू लदे ट्रक का ब्रेक डाउन हो जाने के कारण जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक नो एंट्री लगा हुआ है। इसके बावजूद भी ट्रक ड्राइवर की मनमानी से प्रतिदिन जाम के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि नो एंट्री के बावजूद भी ट्रकों का प्रवेश होता है, पर अभी तक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

Responsive Advertisement