अलीगंज : बिहार राज्य विद्यालय एथलेटिक्स खेल बालिका अंडर के लिए रवाना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 16 मार्च 2022

अलीगंज : बिहार राज्य विद्यालय एथलेटिक्स खेल बालिका अंडर के लिए रवाना

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 16 मार्च 
➤ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
बिहार राज्य विद्यालय एथलेटिक्स खेल बालिका अंडर के लिए राज्य स्तरीय अंतर जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 के लिए जमुई जिला से चयनित टीम राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए सहरसा स्टेडियम के लिए रवाना हुई। 
जिसमें अलीगंज प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल की 14 बालिकाओं की टीम बनाकर राज्यस्तरीय खेल के लिए विद्यालय के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने प्रतियोगिता के लिए के लिए रवाना किया।
नमन विद्या पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ने बताया कि इस तरह खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आता है। जिससे उनका मनोबल बढता है। खेल से केवल तन ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने सरकार के साथ-साथ वरीय पदाधिकारियों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावे दर्जनो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 

Responsive Advertisement