खैरा : बहियार में पुआल से जली अज्ञात अधजली लाश बरामद, पुलिस कर रही छानबीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 16 मार्च 2022

खैरा : बहियार में पुआल से जली अज्ञात अधजली लाश बरामद, पुलिस कर रही छानबीन

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 16 मार्च :
◆ शुभम मिश्र, सीनियर एडिटर, gidhaur.com
जिले के खैरा प्रखंडान्तर्गत मांगोबंदर पंचायत के तिलेर गांव से सटे बहियार में बीते शनिवार, 12 मार्च की तड़के सुबह ग्रामीणों द्वारा एक अधजली लाश देखी गई। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना खैरा थाना को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी राजेश पासवान ने लाश को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है।

वहीं प्रथम दृष्टया निर्मम हत्या कर पोआल से ढक कर शव को जलाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव को जले हुए धान के पुंजेर से बरामद किया गया है। वारदात वाले स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस ने पसरे हुए ख़ून के नमूने, कपड़े, पानी का बोतल आदि सामग्री बरामद कर जांच के लिये ले गई है है।

कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह घटना करीब रात के 2-4 बजे के आसपास की हो सकती है। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय व्याप्त है। लोगों द्वारा आपसी रंजिश में हत्या करने के कयास लगाये जा रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी सिद्धेश्वर पासवान के नेतृत्व में पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Post Top Ad -